Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कामदा एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शीघ्र सफलता

कामदा एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शीघ्र सफलता

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस बार यह एकादशी 23 अप्रैल शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन व्रत करने वालों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को लाभ की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- बाल विवाह होने पर ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

राशि के अनुसार जानें क्या करना है उपाय?

मेष राशि

इस राशि वाले घी में सिंदूर मिलाकर विष्णु जी को लगाएं। यह उपाय करने से आपकी दरिद्रता दूर होगी।

वृष राशि

पढ़ें :- 2जी स्पेक्ट्रम मामले में SC के फैसले में संशोधन की केंद्र की मांग को लगा झटका, याचिका खारिज

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मिथुन राशि

इस राशि वाले भगवान विष्णु को माखन और मिश्री का भोग लगाने से आपकी कामना पूर्ण होगी।

कर्क राशि

कामदा एकादशी पर दूध और हल्दी भगवान विष्णु जी को अर्पित करें। इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

सिंह राशि

सिंह राशि वाले कामदा एकादशी के दिन गुड़ का भोग लगाने से आपके बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले इस एकादशी को श्री हरि को तुलसी अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु जी को दही और शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान

धनु राशि

धनु राशि के जातक भगवान विष्णु जी को चने का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि

कामदा एकादशी के दिन मकर राशि वाले भगवान विष्णु जी को लौंग इलायची चढ़ाएं। इससे आपको फायदा होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक भगवान विष्णु जी को केसर का तिलक करें। कामदा एकादशी के दिन ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'
Advertisement