नई दिल्ली। ईरान से बातचीत के दावे के बीच ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को उसके तेल और पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत खोल दे, वरना अमेरिका उसके बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देगा।
पढ़ें :- ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अमेरिका की सड़कों पर उतरी भीड़, सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा कि’अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य ऑपरेशन खत्म करने के लिए एक नए और ज्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। इसमें काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी संभावना है कि हो जाएगा और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला जाता है, तो हम ईरान में अपने प्रवास का अंत, उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह करके करेंगे।’
ट्रंप ने फिर दी धमकी
ट्रंप ने आगे लिखा कि ‘यह हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंक के राज के दौरान बेरहमी से मारा और कत्ल किया है।’ उधर ईरान ने अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फिकारी ने कहा कि अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के आवासों को अब वैध निशाना माना जा सकता है।