लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य आजमगढ़ दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों के सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले-सबसे ज्यादा अफवाह कोई फैलता है तो मुख्यमंत्री हैं, अगर गैस का स्टॉक भरा पड़ा है तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं?
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,आजमगढ़ प्रवास के दौरान जहानागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के अंतर्गत विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को संज्ञान में लिया गया।
आजमगढ़ प्रवास के दौरान जहानागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के अंतर्गत विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को संज्ञान में लिया गया।
निरीक्षण के दौरान… pic.twitter.com/KCYmFUiM0U
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) November 26, 2025
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों के सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।