DRDO Pralay missile : भारत ने रक्षा क्षेत्र में अपनी क्ष्मताओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रलय मिसाइल का सफल परिक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 3 नवंबर 2026 को ओडिशा के चांदीपुर तट के पास स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है। ठोस ईंधन और मोबाइल लॉन्चर वाली यह मिसाइल भारत की सामरिक क्षमता बढ़ा सकती है। इसकी खासियत उड़ान के दौरान रास्ता बदलने की क्षमता है, जिससे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे ट्रैक करना और रोकना मुश्किल हो सकता है।
पढ़ें :- भारत-इजरायल की 1,976 करोड़ की डिफेंस डील, नौसेना की ताकत बढ़ाएगा बराक मिसाइल अपग्रेड
परीक्षण के मद्देनजर आसपास के इलाकों से 2,500 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया। अब इस मिसाइल के भारतीय थल सेना और वायु सेना में संभावित इस्तेमाल को लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
प्रलय मिसाइल की तकनीकी खूबियां
मारक क्षमता: तकरीबन 150 से 500 किलोमीटर
ईंधन: सॉलिड फ्यूल बेस्ड रॉकेट मोटर
लॉन्चिंग सिस्टम: मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपण
गाइडेंस: मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम
वॉरहेड: अलग-अलग तरह के वॉरहेड ले जाने की क्षमता
सॉलिड फ्यूल की वजह से इसे लंबे समय तक तैयार स्टेज में रखा जा सकता है। वहीं मोबाइल लॉन्चर के कारण सेना इसे अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर सकती है। इससे किसी एक स्थायी लॉन्चिंग स्टेशन पर निर्भरता कम होती है।