Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Dreams Interpretation: सपने हम सभी देखते हैं क्योंकि सपने देखना एक सामान्य क्रिया है. लेकिन स्वप्न शास्त्र (dream science) के अनुसार, सपना देखना महज एक संयोग नहीं है बल्कि यह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही जानकारी दे देते हैं. प्राचीन काल में राजा-महाराजा अपने दरबार में स्वपन विशेषज्ञों के रखते थे, ताकि वह अपने सपनों के रहस्यों के बारे में जान सकें.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 13 March: इन राशियों के लिए कार्यक्षेत्र और धन से जुड़े बन सकते हैं अवसर

आपको बता दें, स्वप्न शास्त्र में ज्यादातर सभी सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना एक अजीब तरह का सपना हो सकता है लेकिन इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी भी शास्त्रों में दी गई है. तो आइए स्वपन शास्त्र से जानते हैं कि आखिर सपने में शारीरिक संबंध बनाने का क्या अर्थ है…

सपने में किसी दूसरे के प्रति आकर्षित होना

अगर आप सपने में पार्टनर को छोड़कर किसी दूसरे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके संबंधों में समस्याएं आने वाली हैं या फिर आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है. इसका मतलब है कि अपने पार्टनर के प्रति इनोशनल बॉन्डिंग बनाएं और एक दूसरे को जितना हो सके, उतना समय दें.

सपने में एक्स के साथ रिलेशन बनाने का अर्थ

अगर आप सपने में एस्ट गर्लफ्रेंड या एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हुए देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अभी भी एक्स के साथ इमोशनली तौर पर कनेक्ट हैं और आप अभी तक किसी दूसरे रिश्ते में आगे नहीं बढ़ पाए हैं. साथ ही इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आप नए पार्टनर की तुलना में पुराने पार्टनर के साथ ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं. वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आप फिजिकल रिलेशन को मिस कर रहे हैं.

ऐसा सपना खराब कर सकता है आपका रिलेशनशिप

सपने में अगर आप किसी व्यक्ति के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हुए देखते हैं यह आपके आत्म सम्मान और आत्म संतुष्टि को दर्शाता है. इस तरह रिलेशन बनाते हुए सपने देखना खुशी का अनुभव भी कराता है, वहीं अगर आप रिलेशन में अच्छा फील नहीं कर रहे हैं तो इस तरह के सपने से आपका आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है.

पढ़ें :- Budh Nakshtra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव का शतभिषा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा

इस तरह का सपना देता है आत्मसम्मान

आप जिनको पसंद करते हैं, उसके साथ सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देख रहे हैं तो इस सपने का अर्थ यह है कि आप उस व्यक्ति के साथ इमोशनली रूप से मजबूती से जुड़े हुए हैं. साथ ही आप अपने रिलेशन को काफी गंभीरता से देखते हैं और पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं.

सपनों में किसी के गाल पर किस करने का अर्थ

स्वपन शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में किसी को किस कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत माना जाता है. अगर आप सपने में किसी के गाल पर किस कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले भविष्य में आपको एक अच्छा पार्टनर मिलने वाला है. वहीं अगर शादीशुदा व्यक्ति इस तरह का सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि जीवनसाथी के साथ उसके संबंध अच्छे रहेंगे.

Advertisement