दोस्तों रोगों को करना है बाय—बाय तो जो हम कह रहे हैं उसे ध्यान से सुने और माने क्योंक सुबह सो के उठने के बाद शरीर बिल्कुल रिलैक्स रहता है। और सुबह खाली पेट कुछ भी खाने या पीने से पहले अगर आप इसको पीलें तो आप को कोई रोग टच तक नहीं करेगा। जी हां दोस्तों अगर आप सुबह सो कर उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना चालू करदें बहुत ही फायदा होगा , सबसे बड़ी बात कि आपका पेट हमेशा साफ रहेगा। वहीं आप को तो पता ही है कि हमारे प्यारे गुरु प्रेमानन्द महाराज ने बताया कि रोज सुबह खाली गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, शरीर को साफ करता है। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर कई बीमारियां हो जाती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बीमारियों से बच पाना संभव है। सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अगर आप रोजाना इस आदत को अपनाते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं।
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने वजन कम करने में मदद मिलती है। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर जल्दी फैट बर्न करता है। रातभर में शरीर में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसा करने से लिवर और किडनी हेल्दी रखती है।
सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी अच्छी रहती है जिससे संक्रमण का खतरा खत्म हो जाता है। और आप सारा दिन हल्का—हल्का अनुभव करेंगे।