Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3.  Drinking Water : ये है पानी पीने का सही तरीका, जानिए कब और कैसे पिएं पानी

 Drinking Water : ये है पानी पीने का सही तरीका, जानिए कब और कैसे पिएं पानी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Drinking Water : पानी जीवन का आधार है। पानी के बिना जीवन की ​कल्पना भी नहीं ​की जा सकती है। पानी और सेहत का बहुत ही गहरा रिश्ता है। मानव शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है उतना पानी पीना ही चाहिए। कम पानी पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है।आयुर्वेद में पानी पीने का सही तरीका और समय दोनों बताया गया है। पीने के पानी को लेकर विशेषज्ञों के द्वारा कहा जाता है कि हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखा हुआ सादा पानी ही पिएं। आईये जानते है पानी पीने को लेकर क्या सतर्कता बरतनी चाहिए।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

आयुर्वेद के अनुसार पानी को पीने के कुछ नियम

1.आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए।ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे।
2.सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं।
3.सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
4.आयुर्वेद की मानें तो कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए. पानी हमेशा बैठकर आराम से रिलैक्स होकर पीना चाहिए।
6.खड़े होकर पानी पीने से पानी हड्डियों के जोड़ में जमा हो सकता है जिससे आर्थराइटिस का खतरा रहता है।
7.कभी भी एक साथ में ढेर सारा पानी ना पिए।
8.हमेशा थोड़ा कर-करके पानी ही पिएं।
9.खाना खाने से ठीक पहले या बाद में कभी पानी ना पिए।

Advertisement