Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड हीमैन कोरोना के चलते मुंबई की भीड़ से दूर कर रहें हैं ये काम, VIDEO शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड हीमैन कोरोना के चलते मुंबई की भीड़ से दूर कर रहें हैं ये काम, VIDEO शेयर कर कही ये बात

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई की भीड़ से दूर बॉलीवुड हीमैन इन दिनो अपने फॉर्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, और फैन्स के साथ अपने नए-नए वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पढ़ें :- Mouni Roy Glamorous Photos: ब्लैक शॉर्ट में मौनी रॉय ने काटा गदर, इंटरनेट पर मचा बवाल

आपको बता दें, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, आखिर कैसी हम कोरोना की वजह से लोगों में फैली उदासी और दुख को दूर भगा सकते हैं। धर्मेंद्र की इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर किया video

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है, तो यहां चला आता हूं, प्लीज प्लीज टेक केयर। इसके अलावा वीडियो में वो अपनी गाय और उसकी बछड़ी को प्यार करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने वीडियो के जरिए ये भी कहा कि, ये गाय उनका परिवार है और यहां आकर उन्हें बहुक ही सुकुन मिलता है। इससे पहले भी धर्मेंद्र कई बार फैन्स को अपने फार्महाउस की झलक दिखा चुके हैं। यहां कई वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है। जिसमें कभी वो सब्जी उगाते दिखते हैं तो कभी अपने जानवरों के पास बैठे दिखते हैं।

Advertisement