नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा, केजरीवाल ने यूपी–बिहार के हमारे लोगों को फ़र्ज़ी वोटर कह कर उनका अपमान किया है।
पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी
जेपी नड्डा ने केजरीवाल के बयान की वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई–बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गये। केजरीवाल ने यूपी–बिहार के हमारे लोगों को फ़र्ज़ी वोटर कह कर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।
पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई – बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गये।
केजरीवाल ने यूपी – बिहार के हमारे लोगों को फ़र्ज़ी वोटर… pic.twitter.com/KqdRICa7Ct
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 9, 2025
पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी
वहीं, इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का ये पुराना इतिहास रहा है-यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों का, प्रवासी लोगों का अपमान करने का। केजरीवाल सुन लो-फर्जी आप हो, फर्जी आपकी पार्टी (AAP) के वादे हैं। आप गैरकानूनी तरीके से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का फर्जी वोट बनाते रहे। जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो आपको जलन हो रही है। यूपी, बिहार और झारखंड के लोग यहां आकर के मेहनत-मजदूरी करके अपनी जगह बनाते हैं।
इसके साथ ही कहा, केजरीवाल हमेशा यूपी-बिहार के लोगों को अपमानित करते रहे हैं, क्योंकि आप शीश महल में रहते हो। आपको (केजरीवाल ) यूपी-बिहार के लोगों को फर्जी वोटर्स कहने में शर्म नहीं आती। केजरीवाल ध्यान से सुन लो- ये लोग (यूपी-बिहार के लोग) 5 फरवरी को आपके द्वारा किए गए इस अपमान का बदला लेंगे।