नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लाल किला मैदान में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रवण के पुतले का दहन किया। वहीं, बारिश की वजह से पीएम मोदी कार्यक्रम रद्द हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि, मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
वहीं, विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, जब आतंकवाद का दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका वध करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा को नमन करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।
उधर, पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि, वो दशहरा पर्व देखने के लिए जाने वाले थे। लेकिन बारिश के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। यह कार्यक्रम आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में तय था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बारिश की वजह से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी कार्यक्रम रद्द हो गया है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो