Earthquake: दिल्ली—एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। तेज भूकंप के झटके कारण लोग घरों और कार्यालय से बाहर आ गए हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भूकंप के का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। इसकी तीव्रता यहां 6.0 मापी गई है। भूकंप के झटके दोपहर के दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए।
पढ़ें :- Breaking News : नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद से 30 मार्च को दे सकते हैं इस्तीफा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें। टेबल के नीचे जाएं और एक हाथ से अपने सिर को ढकें। बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों और दूर रहें। इसके अलावा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें।