1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gold-Silver Rate Crash : चांदी 1.75 लाख रुपये सस्ती, सोना 37,000 रुपये टूटा

Gold-Silver Rate Crash : चांदी 1.75 लाख रुपये सस्ती, सोना 37,000 रुपये टूटा

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमत में अचानक उछाल आया, लेकिन इससे पहले ये लगातार धराशायी नजर आ रही थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमत में अचानक उछाल आया, लेकिन इससे पहले ये लगातार धराशायी नजर आ रही थी। इस तेजी के बावजूद जहां एक ओर चांदी अपने हाई लेवल से क्रैश (Silver Crash From High) नजर आ रहा है और ये अभी भी 1.75 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है, तो गोल्ड रेट (Gold Rate) भी हालिया तेजी के बाद भी हाई से काफी नीचे चल रहा है और ये करीब 36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।

पढ़ें :- Gold, Silver Price Today : चांदी लुढ़की और सोना भी धड़ाम, बाजार में हलचल!

चांदी की लेटेस्ट कीमतों बारे में बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price बीते शुक्रवार को वायदा कारोबार के अंत में 2,44,360 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो इसके पिछले बंद की तुलना में 7,925 रुपये ज्यादा था, लेकिन, अगर चांदी के सर्वकालिक उच्चतम स्तर (Silver Life Time High) से तुलना करें, तो इस तेजी के बाद भी चांदी काफी सस्ती मिल रही है।

हाई से अभी भी इतनी सस्ती है चांदी

बीते 29 जनवरी को चांदी की कीमत ने इतिहास रचते हुए पहली बात 4 लाख का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और तूफानी रफ्तार से भागते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई थी। हालांकि, इसके बाद सिल्वर प्राइस क्रैश (Silver Price Crash) का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, कि ये गिरते हुए 2.25 लाख के लेवल तक आ गई थी। वर्तमान भाव को देखें, तो अभी भी ये अपने हाई से 1,75,688 रुपये प्रति किलो तक सस्ती बनी हुई है।

Gold Rate भी हाई से काफी कम

पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने चांदी के रेट्स में गिरावट, Silver हुई सस्ती, Gold भी लुढ़का

गोल्ड रेट के बारे में तो ये भी अपने हाई लेवल से काफी सस्ता मिल रहा है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव बीते शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और ये अपने पिछले बंद यानी गुरुवार की तुलना में चढ़कर बंद हुआ था। लेकिन सिल्वर प्राइस की तरह गोल्ड रेट भी अपने हाई लेवल से अभी काफी सस्ता मिल रहा है। Gold High देखें, तो 29 जनवरी को ही चांदी के साथ सोने ने भी नया शिखर छुआ था और रॉकेट की तरह भागते हुए क1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था। इसके बाद Gold Rate Crash भी देखने को मिला. हालांकि, पिछले बंद की तुलना में बात करें, तो शुक्रवार की तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold Rate अपने हाई से 37,201 रुपये सस्ता मिल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...