नई दिल्ली। कभी-कभी आमतौर पर रात के खाने में चावल बच जाते हैं। बहुत से लोग इसे दोबारा गर्म करके खाते हैं और ज्यादातर लोग इसे फेंक देते है। यदि आपके घर में भी रोजाना चावल बच जाते हैं, तो अब आप सुबह का एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते है बचे हुए चावल का बेहतरीन इस्तेमाल:
पढ़ें :- दही से बने 'फेश पैक' में तीन चीजों को मिलाकर चेहरे पर करे इस्तेमाल और पाएं त्वचा की रंगत में निखार
सूजी और बचे हुए चावल को मिलाकर आप बेहद कम तेल में कुरकुरे ‘अप्पे’ बना सकते हैं। यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का भी होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि—
आवश्यक सामग्रियां
सुबह के नाश्ते को तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी—
- पके हुए चावल: 1 कप
- सूजी: 1/2 कप
- दही: 1/4 कप
- मिश्रित सब्जियां: बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर
- तड़के के लिए: राई, कढ़ी पत्ता और 1 चम्मच तेल
- अन्य: हरी मिर्च, अदरक, नमक स्वाद के अनुसार और 1/2 छोटा चम्मच Eno
बनाने की आसान विधि
पढ़ें :- Mango Pickle Hacks: न हाथ दुखेंगे, न मेहनत लगेगी, बस अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक और मिनटों में काटें ढेरों कच्चे आम
स्टेप 1: सबसे पहले बचे हुए चावल को मिक्सी जार में डालकर इसमें दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
स्टेप 2: अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सूजी को फूलने के लिए इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
स्टेप 3: अब इस बैटर में सभी बारीक कटी सब्जियां, हरी मिर्च और अदरक डालें। एक छोटे पैन में तेल गर्म करके राई और कढ़ी पत्ते का तड़का तैयार करें और इसे बैटर में डाल दें।
स्टेप 4: अप्पे स्टैंड को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें और सभी खानों में हल्का सा तेल लगाएं। बैटर में इनो मिलाकर तुरंत चम्मच की मदद से खानों में भरें।
स्टेप 5: अब इसे ढककर धीमी आंच पर 3 मिनट पकाएं। इसके बाद पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेक लें। इस तरह आपके गर्मा-गरम क्रिस्पी अप्पे तैयार हो जाएंगे। अब इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।