Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sattu Laddu recipe: गर्मियों में सत्तू का लड्डू खाने से शरीर को मिलेगी ताजगी और ठंडक, ये है इसकी रेसिपी

Sattu Laddu recipe: गर्मियों में सत्तू का लड्डू खाने से शरीर को मिलेगी ताजगी और ठंडक, ये है इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sattu Laddu recipe: गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। ऐसे में सत्तू बेहद फायदेमंद होता है। शरीर को ठंडक और ताजगी लाने में मदद करता है। साथ ही सत्तू के लड्डू का सेवन करने से ऊर्जा मिलती है। आज हम आपको सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप आसानी से घरमें तैयार कर सकते है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामाग्री

सत्तू- 200 ग्राम
गुड़ या चीनी- 150 ग्राम
घी-100 ग्राम
इलायची पाउडर- एक चम्मच
ड्राई फ्रूट्स
नट्स

सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और हल्का गर्म होने पर घी डाल दें। जब घी मेल्ट हो जाए तो पूरे सत्तू को कढ़ाई में डाल दें और उसे चलाते रहें। ध्यान रखें कि इसे मीडियम आंच पर ही भूनें। 10 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें। सत्तू अच्छी तरह भुना है या नहीं उसकी खुशबू से पहचानने की कोशिश करें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

अब इसमें ड्राई फ्रूट्स और नट्स बारीक काटकर मिक्स करें। चीनी और इलायची पाउडर को भी अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब इसे हाथों की मदद से लड्डू का शेप दें। अगर बनाते वक्त लड्डू टूटने लगें तो हाथों में हल्के पानी का इस्तेमाल कर लड्डू बनाएं। तैयार हैं आपके टेस्टी एंड हेल्दी सत्तू के लड्डू।

Advertisement