Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से ईडी ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से ईडी ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उनसे पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि, इस मामले में ईडी ने उनका बयान दर्ज किया है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत पूर्व मुख्यमंत्री का बयान दर्ज किया है। ईडी की जांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और नौकरशाहों की कथित मिलीभगत से 2004 और 2007 के बीच हरियाणा के मानेसर में भूमि के अवैध अधिग्रहण से संबंधित है।

Advertisement