नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर उन्हें समन भेजा है। ईडी ने इससे पहले भी उन्हें समन भेजा है। हालांकि, अभी तक अरविंद केजरीवाल ईडी के किसी समन पर पेश नहीं हुए हैं। अब आठवां समन अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
केजरीवाल ने कहा था कि अगर अदालत इस संबंध में आदेश देगी तो वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। समन पर केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने शहर की एक अदालत का रुख किया, जिस पर अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 16 मार्च को उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।
ईडी ने भेजा आठवां समन
बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आठवां समन जारी किया है। हालांकि, ईडी के समन को केजरीवाल लगातार राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। इससे पहले 22 फरवरी को भी ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था। लेकिन केजरीवाल सातवें समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले बीती साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी को भी ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।