1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-‘अगर पाकिस्तान चाहता है तो…’

अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-‘अगर पाकिस्तान चाहता है तो…’

कोलंबो के आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium) में रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रिकेट जगह के सबसे बड़े चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium) में रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रिकेट जगह के सबसे बड़े चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले हर कोई यह जानना चाहता है कि टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खेलेंगे या नहीं?

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा (Pakistan captain Salman Agha) से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)  को लेकर सवाल पूछा गया। इस उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खेलेंगे। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) से सवाल किया गया। उन्होंने बड़े सधे हुए अंदाज में सवाल का जवाब दिया।

‘खिला देंगे मैच’

कप्तान सूर्या ने कहा कि अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं तो ठीक है वो रविवार को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे।’

बाएं हाथ के बैटर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इवन में जगह मिली थी, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने पहला मैच खेला था। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

नेट्स में की बल्लेबाजी

सेहत से जुड़ी परेशानियों से एक हफ्ते की लड़ाई के बाद अब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फिट हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए ट्रेनिंग करना भी शुरू कर दिया है। वह टीम के साथ कोलंबों पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...