1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है बिजनेस डील, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले-लोगों का इस मुकाबले से उठ गया भरोसा

T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है बिजनेस डील, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले-लोगों का इस मुकाबले से उठ गया भरोसा

India vs Pak T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिजनेस डील करार दिया है। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह (SP MP Virendra Singh) ने कहा कि यह मैच नहीं, बल्कि व्यापारिक सौदा है।

By santosh singh 
Updated Date

India vs Pak T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिजनेस डील करार दिया है। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह (SP MP Virendra Singh) ने कहा कि यह मैच नहीं, बल्कि व्यापारिक सौदा है। दोनों देश हानि-लाभ के आधार पर खेल को नियंत्रित कर रहे हैं। सुनने में आया है कि इस मैच के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए में टिकट की बिक्री हुई है। लोगों का इस मैच से विश्वास उठ गया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर सपा सांसद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पूरी सूची पब्लिक डोमेन में डाल दे। किन-किन कृषि उपजों पर जीरो टैरिफ में आयात की इजाजत मिली है, ताकि अमेरिका निर्यात कर सके, किन-किन चीजों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सरकार खुद असमंजस में है। सरकार के मंत्रियों के बयान भी एक-दूसरे से अलग हैं। स्पष्ट करें, फिर बयानबाजी की जरूरत नहीं होगी।

पढ़ें :- शिक्षा विभाग में प्रशासनिक दायित्व निर्धारण करते हुए सुधारों को गति देने की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम

सीएम योगी (CM Yogi) के शंकराचार्य वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सनातन की दुहाई देती है, जबकि राज्य में गंगा उल्टी बह रही है। सरकार कंट्रोल करेगी कि कौन शंकराचार्य रहेगा, कौन नहीं? सपा सांसद ने आरोप लगाया कि इस सरकार की सनातन पर कंट्रोल करने की मंशा है, यह महंगा पड़ेगा। ये लोग सनातनी की ताकत को पहचान नहीं पाए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में सनातनी बताएंगे कि सनातन की ताकत क्या है। ‘सेवा तीर्थ’ को लेकर सपा सांसद ने कहा कि हम तो तीर्थ को अब तक यही मानते थे कि यह आम लोगों की पहुंच का स्थान हो, जहां पुण्य की प्राप्ति हो। तीर्थ का नाम दिया है तो आम लोगों के लिए पीएम दरवाजे खोल दें। बिना उनकी इजाजत के कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं मिल सकता है। यह ‘तीर्थ’ शब्द के उपहास के सिवाए और कुछ नहीं है। बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ मुकाबला होना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...