Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Egypt road accident : मिस्र के दहाब-नुवैबा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, अब तक 16 मौत; 28 लोग घायल

Egypt road accident : मिस्र के दहाब-नुवैबा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, अब तक 16 मौत; 28 लोग घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Egypt road accident : मिस्र के दहाब-नुवैबा रोड पर उस समय बड़ा सड़क हो गया जब जब यात्रियों से भरी बस लाल सागर तट के पास वाले इलाके से गुजर रही थी।जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ने घटना की पुष्टि की है। हादसा मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके में हुआ है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

बता दें, लाल सागर के पास वाला इलाका पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है। हादसा किस वजह से हुआ यह साफ नहीं है। अब तक इसकी सही वजह सामने नहीं आई है। पुुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों की तलाश कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वैसे ही राहत-बचाव दल पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच गया। सभी ने घायलों को रेस्क्यू किया और उनके करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Advertisement