Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,आगरा बना भ्रष्टाचार,जालसाजी और महिला उत्पीड़न का अड्डा, सीएम योगी से Vigilance/SIT जांच कराए जाने की मांग

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,आगरा बना भ्रष्टाचार,जालसाजी और महिला उत्पीड़न का अड्डा, सीएम योगी से Vigilance/SIT जांच कराए जाने की मांग

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। योगी सरकार यूपी में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, ‘भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और ‘मिशन शक्ति’ के तहत नारी सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं खेल विभाग के सर्वोच्च अधिकारियों के संरक्षण में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा भ्रष्टाचार, जालसाजी और महिला उत्पीड़न का अड्डा बन चुका है। स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) संजय शर्मा और खेल निदेशक आर.पी. सिंह की सीधी मिलीभगत से एक अत्यंत गंभीर आपराधिक मामला चल रहा है। इन दोनों अधिकारियों को पूर्ण जानकारी है कि एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी के शैक्षिक दस्तावेजों व जन्मतिथि में लगभग 14 वर्ष का भारी फर्जीवाड़ा है, फिर भी किसी अज्ञात व संदिग्ध अनुचित लाभ (आर्थिक या अन्य निजी स्वार्थ) के बदले इस फर्जीवाड़े पर पर्दा डालकर उन्हें अवैध रूप से नौकरी और सरकारी मानदेय का उपकार प्रदान किया जा रहा है। यह गंभीर जांच का विषय है।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

इसकी शिकायत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीते 12 को सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कांत सिंह 660/7 पी-17, 18, फूलबाग कॉलोनी, कुर्सी रोड, निकट गुडंबा थाना, शंकर पुरवा वार्ड-1, लखनऊ पत्र प्रेषित कर की है। उन्होंने अपने पत्र में मांग की है कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में तैनात एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी द्वारा हाईस्कूल मार्कशीट में लगभग 14 वर्ष की जन्मतिथि की कूटरचना (Age Fraud) किए जाने की पूर्ण जानकारी होने के बावजूद, खेल निदेशक आर.पी. सिंह व RSO संजय शर्मा के तरफ से अवैध व अनुचित लाभ लेकर उन्हें नौकरी पर बनाए रखने तथा योग्य महिला प्रशिक्षकों का उत्पीड़न करने के संबंध में उच्चस्तरीय (Vigilance/SIT) जांच व कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।


RSO संजय शर्मा व खेल निदेशक आर.पी. सिंह की जानकारी में कल्पना चौधरी का 14 वर्ष का आयु फर्जीवाड़ा

मुख्य जांच का विषय RSO संजय शर्मा व खेल निदेशक आर.पी. सिंह की जानकारी में कल्पना चौधरी का 14 वर्ष का आयु फर्जीवाड़ा और संदिग्ध अनुचित लाभ का लेन-देन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में वर्तमान में नौकरी कर रही एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी के दस्तावेजों में खुला फर्जीवाड़ा है। प्रथम हाईस्कूल मार्कशीट (वर्ष 2008): माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की वर्ष 2008 की हाईस्कूल परीक्षा (बी.एल.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल, सहपऊ, हाथरस, अनुक्रमांकः 0322144, सर्टिफिकेट क्र. 07017776)में अभ्यर्थी का नाम KALPANA CHAUDHARI और जन्मतिथि 20/07/1993 दर्ज है (परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण/FAILED)।

द्वितीय हाईस्कूल मार्कशीट (वर्ष 2022-14 वर्ष बाद पुनः 10वीं पास) अपनी आयु लगभग 13-14 वर्ष कम दिखाने के षडयंत्र के तहत, कल्पना चौधरी (पुत्री धर्मवीर सिंह एवं गीता देवी) ने 14 वर्ष बाद वर्ष 2022 में पुनः हाईस्कूल की परीक्षा (अनुक्रमांक: 1220250156, जिला/स्कूल कोड: 06/1449) उत्तीर्ण की और अपनी नई फर्जी जन्मतिथि 07/10/2006 दर्ज करा ली।

पढ़ें :- यूपी में सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए मिलेगा अवकाश, आदेश जारी

खेल निदेशक आर पी. सिंह और RSO संजय शर्मा को है जालसाजी की पूरी जानकारी 

शासकीय पहचान पत्र में तीसरी जन्मतिथिः इनके शासकीय पहचान पत्र ([Aadhaar Redacted]) में नाम ‘कल्पना चौधरी (Kalpana Chaudhari) और जन्मतिथि 20/07/1994 दर्ज है। अधिकारियों की संलिप्तता एवं अनुचित लाभ (Quid Pro Quo): पदि वर्ष 2022 की मार्कशीट (जन्मतिथिः 07/10/2006) को सच माना जाए, तो वर्ष 2008 में पहली बार 10वीं की परीक्षा देते समय इनकी उम्र मात्र 1 वर्ष 8 माह रही होगी। इस जालसाजी की पूरी जानकारी खेल निदेशक आर पी. सिंह और RSO संजय शर्मा को है। इसके बावजूद कल्पना चौधरी का निर्बाध रूप से नौकरी करना पह सिद्ध करता है कि इन अधिकारियों ने कल्पना चौधरी से कोई बड़ा अनुचित लाभ (आर्थिक लेन-देन या अन्य स्वार्थ। प्राप्त कर उन पर यह अवैध उपकार किया है और सरकारी राजकोष को चूना लगाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार व अनैतिक दबाव के आगे न झुकने वाली महिला प्रशिक्षकों का उत्पीड़न चरम पर 

श्री सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार व अनैतिक दबाव के आगे न झुकने वाली महिला प्रशिक्षकों का चरम उत्पीड़न जहां संदिग्ध लाभ देकर फर्जी दस्तावेज वाली कोच को संरक्षण दिया जा रहा है, वहीं ईमानदार व योग्य महिला प्रशिक्षकों को प्रताड़ित कर बाहर निकाला जा रहा है।

अनुसूचित जाति की कोच शशि प्रभा का यौन व जातिगत उत्पीड़नः वर्ष 2025 तक स्टेडियम में कार्यरत रहीं कबड्डी कोच श्रीमती शशि प्रभा ने RSO संजय शर्मा एवं प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल पर अनुचित शारीरिक/पौन संबंध बनाने का दबाव डालने, जातिसूचक अपमान करने और बात न मानने पर प्रतिशोध में सेवा समाप्त करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीप अनुसूचित जाति आयोग (फाइल संख्या: SSW II/BE/UP/2026/342949) द्वारा दिनांक 24/09/2026 और 13/10/2026 को नोटिस भेजे जाने के बाद भी खेल निदेशक आर.पी. सिंह ने आरोपी RSO को बचाने के लिए जवाब नहीं दिया, जिस पर आयोग को 10/11/2026 को कड़ा अनुस्मारक (Reminder-11) जारी करना पड़ा है। खेल निदेशालय द्वारा पीड़िता से साक्ष्य मांगने का पत्र (दिनांक 14/10/2026) भी स्वयं आरोपी RSO के माध्यम से ही भिजवाया गया।

पढ़ें :- राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों के एक्सीडेंट मामले में योगी सरकार ने जांच SIT को सौंपी

कोच एवं वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह की मानसिक प्रताड़ना

श्री सिंह ने बताया कि कबड्डी कोच एवं हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने जब मेस के भोजन में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की शिकायत की, तो RSO संजय शर्मा द्वारा उन पर चुप रहने का दबाव बनाया गया और लगातार नोटिस देकर इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने भी रिपोर्ट तलब की है।

श्री सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय खिलाड़ी की गुमशुदगी एवं खेल बजट की लूट स्टेडियम के छात्रावास से राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘वंश के गायब होने तथा पिछले 5 वर्षों से खिलाड़ियों को टेबल टेनिस का रैकेट और रबड़ तक न दिए जाने के तथ्य उपनिदेशक प्रशासन डॉ. संतोष उपाध्याय की जांच में सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री से करबद्ध प्रार्थना है कि इस गंभीर सिंडिकेट को ध्वस्त करने हेतु निम्नलिखित आदेश पारित करने की कृपा करें।

उच्चस्तरीय विजिलेंस/SIT जांच

इस बात की स्वतंत्र एजेंसी (सतर्कता अधिष्ठान/Vigilance अथवा SIT) से गहन जांच कराई जाए कि खेल निदेशक आरपी. सिंह और RSO संजय शर्मा ने एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी से क्या अनुचित लाभ (आर्थिक या अन्य स्वार्थ) लेकर, जन्मतिथि में 14 वर्ष के फर्जीवाड़े की पूर्ण जानकारी होने के बावजूद उन्हें नौकरी पर बनाए रखा है।

सेवा समाप्ति FIR एवं रिकवरी

पढ़ें :- यूपी के अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, रूट और स्टेशन सब कुछ तय, DPR तैयार

कूटरचित मार्कशीट के आधार पर नौकरी कर रही एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी को तत्काल बर्खास्त कर उनके, RSO संजय शर्मा एवं संबंधित पटल सहायकों के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में FIR दर्ज कराई जाए तथा अब तक आहरित संपूर्ण वेतन/मानदेय की वसूली (Recovery) की जाए।

बोर्ड से अंकपत्र का निरस्तीकरण

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), प्रयागराज को निर्देशित कर कल्पना चौधरी के दोनों अनुक्रमांकों (वर्ष 2008 का रोल नं. 0322144 एवं वर्ष 2022 का रोल नं. 1220250156) की जांच कराकर फर्जी अंकपत्र निरस्त कराया जाए।

दोषी अधिकारियों का निलंबन

महिला प्रशिक्षकों के यौन व मानसिक उत्पीड़न के आरोपी RSO संजय शर्मा, प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल और उन्हें खुला संरक्षण देने वाले खेल निदेशक आर.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर निलंबित किया जाए ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें।

Advertisement