मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections 2024) के चलते एमवीए (MVA) और महायुति में वार पलटवार जारी है। इसी बीच कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला (Maharashtra DGP Rashmi Shukla) पर बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने कार्रवाई करते हुए रश्मि को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए उनका ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनका कार्यभार सौंपें।
पढ़ें :- कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटी कंगना : बोलीं- जो मन करे पहनें, पहले कहा था बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?
नई नियुक्ति के लिए 3 नाम भेजने का आदेश
मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी पद (Maharashtra DGP) पर नियुक्ति के लिए 5 नवंबर मंगलवार दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है।
सीईसी राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने पहले समीक्षा बैठकों और राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उनके आचरण में गैर-पक्षपाती होने की भी चेतावनी दी थी।
विपक्ष ने की थी शिकायत
पढ़ें :- बिहार ने RJD, बंगाल ने TMC और दिल्ली ने AAP को नकार दिया, अब अगला नंबर सपा का: केशव मौर्य
बता दें कि रश्मि शुक्ला (Rashmi Shukla) के खिलाफ कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने शिकायत की थी की वो निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही है। इसी वजह से उन्हें पद से हटाया जाए। राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनाव आयोग (Election Commission) ने विपक्ष की शिकायत पर गौर किया और आखिरकार सख्त एक्शन भी लिया।