Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने पहले बढ़त बनाई लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ा उलट फेर हो गया। इसमें अब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। वही कांग्रेस रुझानों में काफी पीछे हो गई है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस समय भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे हैं। अगर यही रुझान परिणाम में बदलते हैं तो भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनायेगी। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगेगा। दरअसल, कांग्रेस के कई नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वहीं कुछ देर पहले मीडिया के सामने आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहे हैं हालांकि यह दावे कितने सही होंगे यह तो अभी कुछ देर बाद ही साफ हो जाएगा