Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Electric Car Launches in 2023 : न्यू ईयर में लॉन्च होंगी ये नई इलेक्ट्रिक कारें, मांग में तेजी आई है

Electric Car Launches in 2023 : न्यू ईयर में लॉन्च होंगी ये नई इलेक्ट्रिक कारें, मांग में तेजी आई है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Electric Car Launches in 2023 : आने वाला नया साल 2023 इलेक्ट्रिक कारों के नाम होगा। इसकी झलक ऑटो एक्सपो इवेंट 2023 में देखने को मिलेगा। ग्राहकों मां और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ईवी बनाने वाली कंपनियां इनमें ज्यादा दिलचस्पी लेने लगी हैं।  आंकड़े बता रहे हैं कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दोनों के मांग में तेजी आई है।  कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने की होड़ में लगी हुई है।
आइये जानते है नये साल 2023 में किन कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार लांच होने वाली है।

पढ़ें :- Mahindra SUV Thar : महिंद्रा ने SUV थार की कीमतों में किया इजाफा, जानें बेस वेरिएंट के कीमत

सिट्रोएन ईसी 3 (Citroen eC3)
जनवरी 2023 में सिट्रोएन की eC3 मॉडल नजर आ सकती है। इस ईवी की कीमत 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। लेटेस्ट कार में CCS2 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

ऑडी (Audi Q8 e-tron)
नए साल में Audi Q8 e-tron कार शुरुआती महीनों की बजाय कुछ दिनों बाद आएगी। इस कार की कीमत 1.05 करोड़ रुपये से 1.25 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

हुंडई आयोनिक (Hyundai Ioniq 5)
जनवरी 2023 में Hyundai Ioniq 5 नजर आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार कीमत 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है। Ioniq 5 भारत में एसेंबल होगी।  कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर Ioniq 5 कार 631 किलोमीटर (ARAI-claimed) की रेंज देगी।

महिंद्रा (Mahindra XUV400)

पढ़ें :- Skoda new Compact SUV : टेस्टिंग के दौरान  Skoda की नई Compact SUV की दिखी एक झलक, इनकों देगी टक्कर

Mahindra XUV400 जनवरी 2023 में नजर आएगी। इस गाड़ी की कीमत 18 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

MG Air EV
MG Air EV कार मई 2023 में लॉन्च की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Skoda Enyaq iV
Skoda Enyaq iV कार को जून-जुलाई 2023 में पेश किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

Advertisement