Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Electric two-wheelers : इलेक्ट्रिक दोपहिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, TVS सबसे आगे

Electric two-wheelers : इलेक्ट्रिक दोपहिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, TVS सबसे आगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Electric two-wheelers :  तेजी से बदलते तकनीक के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बजार में दिखने लगा है। देश के इले​​क्ट्रिक दोपहिया बाजार (Electric two-wheeler market) ने कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले सात महीने के दौरान 10 लाख पंजीकरण का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाया है। जुलाई के आखिरी दिन तक सरकार के ‘वाहन’ पोर्टल (‘Vahan’ portal) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल पंजीकरण 11.1 लाख तक पहुंच गया।

पढ़ें :- VINFAST ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के बाद स्कूटर और बाइक्स मार्केट में एंट्री की तैयारी, ब्रांड ने दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का पेटेंट किया फाइल

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रफतार पकड़ने लगी है। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 2 लाख यूनिट से थोड़ा कम था। Vahan के आंकड़ों के मुताबिक जून में देश भर में 3.1 लाख EV रजिस्टर हुए थे।

इस ग्रोथ में इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। जुलाई में पहली बार एक महीने में इनका रजिस्ट्रेशन 2 लाख का आंकड़ा पार कर गया। पिछले महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया (Electric two-wheeler) गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बढ़कर 2,04,201 यूनिट रहा जबकि जून में यह आंकड़ा लगभग 1.95 लाख था। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 1.1 लाख यूनिट था।

दोपहिया ईवी में टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अपनी लीडरशिप बनाए रखी। जुलाई में कंपनी ने 55,465 इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर रजिस्टर किए। जून में यह संख्या 47,418 थी। इसी तरह बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का चेतक ईवी (Chetak EV) का रजिस्ट्रेशन 45,562 यूनिट रहा जबकि जून में यह आंकड़ा 43,505 यूनिट था। एथर एनर्जी (Ather Energy) तीसरे स्थान पर रही। हालांकि जून में इसके रजिस्ट्रेशन में गिरावट आई है। जून में उसकी बिक्री 31,440 यूनिट रही थी जो जुलाई में घटकर 30,317 यूनिट रह गई।

पढ़ें :- Big Alert FASTag : अब 1 फरवरी से बदल रहा Toll Tax से जुड़ा बड़ा नियम, KYV वेरिफिकेशन प्रोसेस लिया वापस
Advertisement