भारतीय बाजार में विनफास्ट (VINFAST) उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने एंट्री करते ही मार्केट में अपनी पकड़ बनाई हो। इलेक्ट्रिक कार बाजार (Electric Two-Wheeler Market) में उतरने के बाद से कंपनी टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल है। कारों के बाद कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) और मोटरसाइकिलों के बाजार में उतरने की तैयारी में जुटी है।
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में विनफास्ट (VINFAST) उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने एंट्री करते ही मार्केट में अपनी पकड़ बनाई हो। इलेक्ट्रिक कार बाजार (Electric Two-Wheeler Market) में उतरने के बाद से कंपनी टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल है। कारों के बाद कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) और मोटरसाइकिलों के बाजार में उतरने की तैयारी में जुटी है।
हाल में ही विनफास्ट ने दो नई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheelers) का पेटेंट भारत में फाइल किया है। इन फाइलिंग्स से इस बात का अंदाजा लगता है कि कंपनी भारत के लिए क्या प्लान कर रही है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक किसी प्रोडक्ट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। विनफास्ट भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट (Indian electric two-wheeler market) में एंट्री कर रहा है, ये तो तय है। इसके लिए कंपनी ने डीलरशिप्स के साथ एग्रीमेंट भी साइन किया है, लेकिन कंपनी किन मॉडल्स को लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी अभी कन्फर्म नहीं हुई है। आइए जानते हैं विनफास्ट के लेटेस्ट पेटेंट्स की खास बातें।
कौन-सा प्रोडक्ट कंपनी ने किया पेटेंट?
फाइल हुए पेमेंट में एक वेंटो एस (Vento S) का है, जिसे कंपनी ने 2025 में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया था। ये स्कूटर साइड माउंटेड मोटर के साथ आ सकता है। विनफास्ट के ज्यादातर स्कूटर्स में हब मोटर का इस्तेमाल होता है। साइड माउंटेड मोटर का इस्तेमाल एक अलग अप्रोच को दिखाता है, जो कंपनी भारतीय बाजार के लिए अपना सकती है।
इसके अलावा कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का पेटेंट भी फाइल किया है। ये स्कूटर ठीक-ठाक बैटरी और मोटर हाउसिंग, चौड़े टायर्स और स्पोर्ट्स-बाइक वाली राइडिंग पोजिशन के साथ आएगा। इसकी स्टाइलिंग विनफास्ट के इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट प्लेटफॉर्म की याद दिलाती है।
हालांकि, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक्स का सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले छोटा है। कम्यूटर स्कूटर्स की मांग अच्छी खासी हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग हर महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं। विनफास्ट ने इनमें से किसी भी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग को कन्फर्म नहीं किया है।
क्या होगा स्कूटर में खास?
कंपनी भारतीय बाजार में वेंटो एस स्कूटर को लॉन्च कर सकती है. वियतनाम में भी कंपनी इस स्कूटर को बेचती है। वहां ये स्कूटर 3.5kWh की बैटरी और 5.2kW पावर वाले मोटर के साथ आता है। इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 89 किलोमीटर प्रति घंटा की है। वहीं सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 160 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकता है। ये वियतनाम में आने वाले स्कूटर की डिटेल्स हैं। भारत में कंपनी इसे किन फीचर्स और स्पेक्स के साथ लॉन्च करेगी, ये अभी कन्फर्म नहीं है। फिलहाल विनफास्ट भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों को बेचती है। भारत में कंपनी वीएफ 6, वीएफ 7 और एमपीवी 7 को बेचती है।