Katy Perry Trolled: हॉलीवुड की फेमस सिंगर और सॉन्ग राइटर कैटी पेरी (Katy Perry) को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। आलम ये है कि लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, ये सब उस वक्त से शुरू हुआ जब कैटी पेरी न यूरो फाइनल में इंग्लैंड के लिए अपना समर्थन जारी किया लेकिन जिस फ्लैग का यूज किया गया वो गलत था। दूसरे देश का फ्लैग यूज करने के बाद सिंगर अब हंसी का पात्र बन गई हैं। बता दें किकैटी पेरी इंग्लैंड और स्पेन के बीच होने वाले फुटबॉल मैच के लिए बर्लिन में पहुंची थीं, जहां उनसे ये चूक हो गई।
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की सिंगर कैटी पेरी बीते दिन 14 जुलाई को बर्लिन पहुंची थीं। यहां वो इंग्लैंड और स्पेन के बीच हो रहे फुटबॉल मैच को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं। मैच से पहले केटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने घोषणा की कि ‘फुटबॉल घर आ रहा है।’ इस पोस्ट के साथ केटी ने गलती से यूनाइटेड किंगडम के फ्लैग का इमोजी शेयर किया।
FOOTBALL IS COMING HOME
— KATY PERRY (@katyperry) July 14, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
जब कैटी पेरी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स का उसपर ध्यान गया। इसके बाद ही केटी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। ऐ यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंग्लैंड खेल रहा है, यूके नहीं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह इंग्लैंड का फ्लैग है। मुझे यकीन है कि बाकी यूके इंग्लैंड के लिए जयकार नहीं करने वाला है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये इंग्लैंड का फ्लैग कब से हो गया? बहन अगली बार से सही फ्लैग का इस्तेमाल करना।’