नई दिल्ली। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) के मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebration) को संबोधित करते हुए कहा कि व्यथित हूं, आजादी के 78 वर्षों बाद भी आज चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) जेल में हैं। उन्होंने केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी (Modern Freedom Fighter) बताया।
पढ़ें :- महंगा हुआ कच्चा तेल, तो खुल सकता है IEA का इमरजेंसी रिजर्व। 32 देशों की तैयारी पर नजर
आधुनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं अरविंद केजरीवाल
आज़ादी के इतने वर्षों के बाद भी एक चुने हुए मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी को बिना किसी अपराध, बिना कोई सबूत और बिना कोई मुक़दमा चलाए जेल में डाल दिया।
अरविंद केजरीवाल जी आधुनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। उन्हें… pic.twitter.com/rzbF79BtS9
— AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2024
पढ़ें :- भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 3-1 से धूल चटाकर FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप पर किया कब्जा
कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीमारी, बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा दूर करने के लिए काम किया। इसीलिए लोकतांत्रिक विरोधी ताकतों ने मुख्यमंत्री को रोकने की साजिश की।
उन्होंने कहा कि यह सभी देशवासियों के लिए चिंता और चिंतन की बात है कि एक दिन चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि उसे कोई ताकत कमजोर नहीं कर सकती है। इसका उदाहरण मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की रिहाई के रूप में सबने देखा है।
बता दें इससे पहले कि केजरीवाल की अनुपस्थिति में झंडा कौन फहराएगा? इस बात को लेकर राजनीति जोरों पर थी। शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली सीएम ने एलजी को पत्र लिखकर आतिशी को झंडा फहराने की मंजूरी देने को कहा थी, जिसे उपराज्यपाल ने ठुकरा दिया। बाद में कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) के नाम पर मुहर लगी।