Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुआ-बबुआ और बहन इकट्ठा हो जाएं तब भी मेरे BJP कार्यकर्ताओं के सामने दाल नहीं गलने वाली : अमित शाह

बुआ-बबुआ और बहन इकट्ठा हो जाएं तब भी मेरे BJP कार्यकर्ताओं के सामने दाल नहीं गलने वाली : अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुरादाबाद में जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा (BJP)  ने उन्होंने दावा किया एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा (BJP) की सरकार बनने जा रही है। हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा जब हम 300 पार कर लेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली की जंग में बीजेपी पर भारी 'पुरानी दुश्मनी', ​शाह कैसे लगाएगें कांग्रेस के गढ़ में सेंध

इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश (Akhilesh yadav) और मायावती (Mayawati) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, सपा के बबुवा की सरकार में लोग उत्तर प्रदेश से पलायन करने लगे थे, आज पलायन कराने वाले पलायन कर गए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि, मैं अखिलेश जी (Akhilesh yadav) को पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे? सात सौ अधिक से दंगे हुए थे।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

साथ ही कहा कि, आपको याद है न कि रामभक्तों पर गोली किसने चलाई थी, समाजवादी पार्टी ने चलाई थी। ये हाथी और साईकल वालों ने भ्रष्टाचार के नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। विकास का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि, ये सपा वाले तो विकास ही नहीं कर सकते, बहन जी को तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि, बुआ बबुआ और बहन तीनों इकट्ठा हो जाएं तब भी मेरे भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने दाल नहीं गलने वाली है।

दंगा करने वालों की आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं
इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार बनी है, दंगा करने वालों की आंख उठा कर देखने की हिम्मत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे? सात सौ अधिक से दंगे हुए थे।

 

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत
Advertisement