Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ​महाविकास अघाड़ी सरकार में नहीं चल रहा सबकुछ ठीक! कांग्रेस ने NCP पर लगाया गंभीर आरोप

​महाविकास अघाड़ी सरकार में नहीं चल रहा सबकुछ ठीक! कांग्रेस ने NCP पर लगाया गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की ​महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बीते काफी​ दिनों से खींचतान की खबरे सामने आ रहीं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  (Nana Patole) ने एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर दल का कमजोर करने का आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पार्टी हाईकामन को भी जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

पटोले पहले भी राकंपा पर कांग्रेस को धोखा देने के आरोप लगा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पटोले ने कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी है। बीते सप्ताह ही उन्होंने कहा था कि एनसीपी ने गोंदिया और भंडारा जिला परिषद चुनाव में भाजपा के साथ जाकर उनकी पार्टी को धोखा दिया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाया है। कई बार इस गठबंधन के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगा दिया है।

Advertisement