लखनऊ। आबकारी विभाग (Excise Department) की फर्जी वेबसाइट (Fake website) बनाकर बनाकर ठगों ने राजस्व हड़पने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह (District Excise Officer Karunendra Singh) ने साइबर थाने (Cyber Police Station) में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
जिला आबकारी अधिकारी (District Excise Officer) के मुताबिक कुछ लोगों ने आबकारी विभाग (Excise Department) के ई-लॉटरी 2025-26 (E-lottery 2025-26) के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इससे राजस्व की क्षति होने की पूरी आशंका है। आम जनमानस भी ठगी का शिकार हो सकता है। वर्ष 2025-26 में आबकारी के फुटकर अनुज्ञापनों को ई-लॉटरी (E-lottery) के माध्यम से व्यवस्थित कराए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। इसी क्रम में लोगों को https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
साइबर जालसाजों (Cyber Thugs) ने ठगी करने व राजस्व को क्षति पहुंचाने के लिए मूल वेबसाइट से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट https://upexciseelotteryupsdcgovco.in बनाई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव (Inspector Brajesh Yadav) का कहना है कि फर्जी वेबसाइट को बंद करा दिया गया है। जालसाजों के बारे में पता लगाया जा रहा है।