अमरोहा। अमरोहा के अतरासी गांव में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। तेज धमाके के कारण फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। इस दौरान वहां काम कर लोग मलबे में दब गए, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मलबे से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।
पढ़ें :- सोनौली:भाजपा नेता प्रेम जायसवाल बने मनोनीत सभासद,बर्तन गली में उमड़ा जनसैलाब
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2025
पढ़ें :- TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
दरअसल, इससे पहले एक मई को गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की थी। बताया गया कि, पिछले कई महीनों से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था।
इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैंकिंग की जा रही थी। आसपास के गांव के लोग यहां पर मजदूरी करने के लिए आते थे। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने के लिए गई थी। कहा जा रहा है कि, इस दौरान बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया।