Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नदी कटाव में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा, उद्योगपति को 1020 एकड़ ज़मीन सालाना एक रुपये प्रति एकड़ की दर से मिल रही: ओवैसी

नदी कटाव में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा, उद्योगपति को 1020 एकड़ ज़मीन सालाना एक रुपये प्रति एकड़ की दर से मिल रही: ओवैसी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी और गौतम आडनी की तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, अडानी पावर को बिहार के भागलपुर में 1,020 एकड़ जमीन पट्टे पर 1 रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से दी गयी है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं पीएम मोदी, उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए लेकिन देश को संकट में नहीं डालना चाहिए: केजरीवाल

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, बिहार के भागलपुर में एक उद्योगपति को 1020 एकड़ ज़मीन सालाना एक रुपये प्रति एकड़ की दर से किराए पर मिल जाती है। वहीं सीमांचल के लोग हर साल नदी कटाव में अपनी ज़मीन और फसल गंवा देते हैं। उन्हें मुआवज़े के नाम पर केवल झूठे वादे ही मिलते हैं। यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। ना तो कोई सरकार इन्हें पूछती है, ना ही कोई बड़ी सियासी पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती है।

पढ़ें :- अमेरिका ने भारतीयों को बताया अच्छा अभिनेता, कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी हमारी संप्रभुता और गरिमा के इस घोर अपमान पर क्यों नहीं जता रहे हैं आपत्ति?

दरअसल, इस मामले को लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने भी इसको लेकर सवाल उठाया था। वहीं, अब ओवैसी ने मोदी सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा है।

Advertisement