Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की सरकार में किसानों की आय हुई आधी, बेरोजगारी से युवा परेशान: राजपाल कश्यप

भाजपा की सरकार में किसानों की आय हुई आधी, बेरोजगारी से युवा परेशान: राजपाल कश्यप

By शिव मौर्या 
Updated Date

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप दो दिवसीय दौरे पर संतकबीर नगर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सपा की नीतियां और अखिलेश जी ने जो काम किया है उसे जनता को बतायेंगे। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, इनका भी पर्दाफाश पीडीए पंचायत और पखवाडे में होगा।

पढ़ें :- UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप 10 में 3 लड़कियों ने मारी बाजी

इसी पखवाड़े के माध्यम से हमारी पार्टी की विचारधारा गांव गांव पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि, यूपी में डबल इंजन की सरकार फेल हो गयी है, जो भी उद्घाटन किया वो बंद हो गया। किसान, नौवजवान और महिलाएं परेशान हैं। इनकी सरकर में बेरोजगारी से युवा सबसे ज्यादा परेशान है।

राजपाल कश्यप ने कहा कि, जो कहते थे दो करोड़ नौकरी देंगे उनकी सरकार में युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि, भाजपा की सरकार में महंगाई बढ़ी है। किसान की आय दोगुनी करने का दावा किया था लेकिन इनकी आय आधी हो गयी। छुट्टा जानवर के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, अगर भाजपा किसानों की सही में मदद करना चाहती है तो खाद्य और बीज के दाम कम करेंग।

रिपोर्ट—रवि जायसवाल

 

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस
Advertisement