मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे किसान घनश्याम सैनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
पढ़ें :- ईरान के एक स्कूल को इंजीनियर रशीद अपनी एक महीने की सैलरी करेंगे दान
दरअसल, पाकबड़ा के बड़ा मंदिर सैनियों वाली बस्ती का रहने वाला घनश्याम सैनी ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की फसल उगाता है। घनश्याम सैनी जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत में ही सोता था। बीती रात भी किसान घनश्याम खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह सवेरे जब घनश्याम घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसको फोन किया।
खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर की हत्या,
कुमार रणविजय सिंह एसपी सिटी मुरादाबाद pic.twitter.com/jEEIuPd66r— princy sahu (@princysahujst7) October 18, 2024
पढ़ें :- OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, चेक करें डिटेल्स
फोन बंद होने पर जब परिजन खेत में पहुंचे तो घनश्याम सैनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। खौफनाक मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Farmer’s murder: खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर की हत्या, इलाके में दहशत pic.twitter.com/rE4qDoDCNN
— princy sahu (@princysahujst7) October 18, 2024
साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो
रिपोर्ट – रूपक त्यागी