अयोध्या। रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दरबार में लगातार सातवें दिन भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है। दर्शन पूजन के लिए भक्त सुबह से ही राम मंदिर (Ram Mandir) में कतारबद्ध हैं। वहीं, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सोमवार से नई व्यवस्था लागू की है। प्रशासन की ओर से राम जन्मभूमि पथ (Ram Janmabhoomi Path) पर फास्ट ट्रैक लेन (Fast Track Lane) बनाई गई है।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
जो श्रद्धालु बैग, जूता, चप्पल व मोबाइल छोड़कर खाली हाथ आएंगे, उन्हें इस लेन से राम मंदिर परिसर (Ram Mandir Complex) भेजा जाएगा। वे सीधे राम मंदिर (Ram Mandir) के सिंह द्वार तक पहुंच सकेंगे। इस लेन पर फास्ट ट्रैक लेन (Fast Track Lane) का संकेतक भी लगा दिया गया है।
अभी जो श्रद्धालु बैग आदि लेकर आ रहे हैं, उन्हें पहले तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में सामान की जांच कराकर जमा करना होता है। फिर उन्हें तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के बगल के रास्ते से राम जन्मभूमि परिसर (Ram Janmabhoomi Complex) भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ सातवें दिन भी श्रद्धालु सुगमता पूर्वक रामलला के दरबार में हाजिरी लग रहे हैं। 11:00 बजे तक 30 हजार से अधिक भक्त बालक राम के दर्शन कर चुके हैं।