नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री (South Indian Film Actress) रान्या राव(Ranya Rao) को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव (Director General of Police (Police Housing Corporation) Ramachandra Rao) की बेटी हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने सोमवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर सोने की तस्करी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप
अभिनेत्री के ऊपर 14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप था। उन्हें मंगलवार शाम जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया। यह आदेश वित्तीय अपराधों के लिए एक स्पेशल कोर्ट के जज ने जारी किया। न्यायिक हिरासत में लिए जाने से पहले अभिनेत्री का बॉरिंग अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ। अधिकारियों के अनुसार, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के लिए दुबई जा रही थीं।
डीआरआई ने बना रखी थी नजर
डीआरआई (DRI) ने पाया कि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी है, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई (DRI) अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
एक्टर सुदीप के साथ कर चुकी हैं स्क्रीन साझा
अभिनेत्री रान्या राव मशहूर एक्टर सुदीप (Famous Actor Sudeep) के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में काम कर चुकी हैं। रान्या को लेकर सामने आई इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी खलबली मच गई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) में भी इस मामले की चर्चा जोरों पर है।