मुंबई। बॉलीवुड के फिल्ममेकर मनीष गुप्ता (Bollywood filmmaker Manish Gupta) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज कर लिया है। मनीष गुप्ता (Manish Gupta) पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि घटना 5 जून को मुंबई के वर्सोवा इलाके (Versova Area) में मनीष गुप्ता के घर पर घटी। पुलिस ने 6 जून को फिल्ममेकर के खिलाफ केस दर्ज किया।
पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
हालांकि, अभी तक मनीष गुप्ता (Manish Gupta) को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। ‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। वह मनीष गुप्ता (Manish Gupta) के यहां तीन साल से काम कर रहा है।
मनीष गुप्ता पर ड्राइवर ने लगाया ये आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम लश्कर (Islam Lashkar) ने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह मनीष गुप्ता के यहां 3 साल से काम कर रहा है। उसे 23 हजार रुपये सैलरी मिलती है। मनीष गुप्ता (Manish Gupta) पर इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कभी टाइम पर सैलरी नहीं दी। और तो और 30 मई को नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी से निकालने के बाद पैसे भी नहीं दिए।
सैलरी मांगी तो चाकू से किया हमला
पढ़ें :- राहुल जी Leader of Opposition हैं या Leader of Liars...शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
जब इस्लाम लश्कर अपनी सैलरी मांगने मनीष गुप्ता (Manish Gupta) के घर गया, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मनीष गुप्ता ने इस्लाम लश्कर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद इस्लाम को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
मनीष गुप्ता का करियर और फिल्में
मनीष गुप्ता (Manish Gupta) की बात करें, तो उन्होंने रवीना टंडन स्टारर ‘वन फ्राइडे नाइट’ के अलावा 420 IPC, ‘रहस्य’, ‘हॉस्टल’ और ‘डरना जरूरी है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्क्रीनराइटर अमिताभ बच्चन स्टारर ‘सरकार’ से की थी।