उज्जैन। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया (16th Finance Commission Chairman Dr. Arvind Panagariya) ने सपत्नीक बाबा महाकाल का पंच अमृत से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया (Finance Commission Chairman Dr. Arvind Panagariya) आज सुबह उज्जैन पहुँचे, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उज्जैन पहुंचने पर स्वागत किया।
पढ़ें :- पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बागी सुर हुए तेज! CJP प्रोटेस्ट पर बोले- धरना प्रदर्शन रोकने वालों के खिलाफ खड़ी हो जाती है जनता
वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ पनगढ़िया ने सपत्नीक महाकाल मन्दिर में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) का अभिषेक किया। उनके साथ वित्त आयोग के सचिव कुमार विवेक ने भी बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर प्रबन्धन समिति (Shri Mahakaleshwar Management Committee) की ओर से संभाग आयुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। तदुपरांत डॉ अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नीक शक्ति पीठ माता हर सिद्धि मन्दिर (Shakti Peeth Mata Har Siddhi Temple) में माता रानी मां हर सिद्धि का पूजन किया , महाकाल लोक और वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया।