Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 मई का चंद्र ग्रहण जानें कितने बजे लगेगा और कहां दिखाई देगा?

26 मई का चंद्र ग्रहण जानें कितने बजे लगेगा और कहां दिखाई देगा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा। यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, सुबह 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया​ कि बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ वक्त के लिए दिखाई देगा।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण?

सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्र ग्रहण हानिकारक नहीं होता है। आप चाहें तो इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। यदि आपके पास टेलीस्कोप हो, तो इस रोचक और दिलचस्प आकाशीय घटनाक्रम के बेहद खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। यह आपके लिए सबसे अलग अनुभव होगा। आप चाहें तो इसे सोलर फिल्टर वाले चश्मों से भी देख सकते हैं।

कहां देखें चंद्र ग्रहण?

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

भारत में य​ह चंद्र ग्रहण उपच्छाया है। हो सकता है कि यह आपको सही से दिखाई न दे। ऐसे में आप चाहें तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसके सुंदर और अद्भुत तस्वीरों को देख सकते हैं। कुछ वेबसाइट्स चंद्र ग्रहण का सजीव प्रसारण करते हैं, तो कुछ ऐसे घटनाक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं। ऐसे घटनाक्रम के वीडियो और फोटो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर करती है।

कब देखें चंद्र ग्रहण?

26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर से प्रारंभ होकर शाम तक दिखाई देगा। उस दिन आप दोपहर 02:17 बजे शाम 07:19 बजे के मध्य देख सकते हैं।

Advertisement