Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आरएसएस को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आरएसएस को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गयी है। आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर ये कार्रवाई की गयी है। ये मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे (Santosh Dubey) की शिकायत पर दर्ज कराया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली के 150 स्कूलों को धमकी भेजने में डार्कवेब का हुआ इस्तेमाल; ISIS मॉड्यूल का हुआ खुलासा

दरअसल, जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  ने आरएसएस (RSS) की तुलना तालिबान से की थी, जिसके बाद से इनका विरोध हुआ था। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बता दें कि, सार्वजनिक मंचों से लेकर सोशल मीडिया तक जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं।

साथ ही अपने बयान को लेकर वो सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement