मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr and Mrs Mahi) में एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी। रविवार को फिल्म का पहला पोस्टर पेश किया गया है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। दोनों ही भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं।
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिली’ फिल्म की अभिनेत्री फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ‘धर्मा प्रोडक्शन’ ने लिखा, ‘यह सपनों का पीछा करने का समय है! ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई 2024! को सिनेमाघरों में’। बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव ‘महेंद्र’ और जान्हवी ‘महिमा’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी।
जान्हवी और राजकुमार की आगामी फिल्में
जान्हवी कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो अभिनेत्री ‘जूनियर एनटीआर’ की फिल्म देवरा में नजर आएंगी। एक साक्षात्कार के दौरान इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की थी। जान्हवी की आगामी फिल्मों में दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘आरसी-16’ और ‘उलझ’ शामिल है। राजकुमार राव ‘श्रीकांत’ और ‘गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2’ में दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे।