Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका, अब इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे…स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR पर बोले अखिलेश यादव

पहले शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका, अब इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे…स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR पर बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। अब इसको लेकर प्रदेश का सियासी तामपान बढ़ने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलश यादव ने इसको लेकर अब भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, यह पहली बार हुआ है इस सरकार में कि शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका गया, अब तो यह सरकार एक कदम आगे निकल गई है, आप इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को दिया बड़ा ऑफर, बोले-'100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए'

अखिलेश यादव ने कहा कि, कहीं भी किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया होगा लेकिन ये पहली बार इस सरकार में हुआ कि शंकराचार्य को स्नान करने से रोक दिया गया। अब तो सरकार एक कदम आगे निकल गयी है। ये लगता है अभी अंधेरे में या रात में फिल्म देखते हैं 20 साल बाद, हर बात इनको 20 साल बाद पता लगती है। शंकराचार्य जी को अपमानित करने के लिए इन्होंने ये सब किया है।

उन्होंने आगे कहा कि, अगर यह (शिकायतकर्ता) उनका (रामभद्रचार्य) शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्रचार्य पर जो मुकदमा था वह वापस लिया था, मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, चुनाव के पहले भाजपा के लोग प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। हमने पहले भी देखा है कि इनके लोगों ने समाज में तनाव फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा के लोग जानबूझकर ऐसे वीडियो डालते हैं जिससे कि समाज में तनाव फैले। उन्होंने सभी को भाजपा के लोगों से सावधान रहने की अपील की।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा, बोले-'मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं...', कह दी ये बड़ी बात
Advertisement