Florida plane crash : अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके के पास गिर गया। क्रैश होते ही प्लेन में आग में लग गई और पूरा प्लेन मानों एक बड़ा गोला बन गया। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे में सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास के नॉर्थ एल्यूथेरा एयरपोर्ट जा रहा था। हादसे के बाद जांच एजेंसियां दुर्घटना की वजह तलाशने में जुट गई हैं। हादसे के बाद प्रभावित आसपास के निवासियों के लिए करीब 600 लोगों को सुरक्षित ठहराने की व्यवस्था की गई। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें :- ट्रंप के घर से सिर्फ 11 किमी दूर विमान हादसा, नौ की मौत, हादसे से एक घंटे पहले निकले थे राष्ट्रपति
खबरों के मुताबिक, Learjet 60 विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Austin-Bergstrom International Airport) से उड़ान भरी थी। विमान बहामास (Bahamas) जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान अचानक नीचे की ओर गिरा और दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ।
हादसे में शामिल विमान लियरजेट-60 था, जिसका टेल नंबर N722BD बताया गया है। यह दो इंजन वाला निजी बिजनेस जेट था। जानकारी के मुताबिक, विमान दक्षिण फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन इलाके के ऊपर से गुजर रहा था।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में हादसे से पहले पायलट ने विमान पर बर्फ जमने और हवा में झटके लगने की सूचना दी थी। इसके बाद पायलट की ओर से आपात संदेश भी दिया गया था।