Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Folk singer Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ी, AIIMS ICU में कराया गया भर्ती

Folk singer Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ी, AIIMS ICU में कराया गया भर्ती

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Folk singer Sharda Sinha: लोग गायिका शारदा सिन्हा (Folk singer Sharda Sinha) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली की एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है।

पढ़ें :- गोली लगने के बाद Govinda का आया पहला रिएक्शन, कहा- बाबा भोले के आशीर्वाद...

शारदा सिन्हा पिछले एक हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। पिछले एक हफ्ते से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी। शनिवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको इमराजेंसी वार्ड में लाया गया। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थीं। अभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। एम्स में डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है।

आपको बता दें कि छठ के त्योहार पर शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के गाने काफी पसंद किए जाते हैं। छठ पर गाए उनके गाने काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1980 में की थी। शारदा सिन्हा अब तक 62 से ज्यादा छठ गीतें गा चुकी हैं। गायिका अपने पति के निधन के बाद काफी परेशान थीं।

वह हर दिन सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए कुछ न कुछ लिखती रहती थीं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि लाल सिंदूर बिना मांगे न सोभे… लेकिन सिन्हा साहब की मीठी यादों के सहारे मैं संगीत के सफर को जारी रखने की कोशिश करूंगी।

खास तौर पर आज के दिन मैं सिन्हा साहब को अपना नमन समर्पित करती हूं। उनकी बीमारी की खबर सुनकर उनके प्रशंसक काफी मायूस हैं। लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं और एक बार फिर छठ में उनकी आवाज सुनाई दे।

Advertisement