लखनऊ। कानपुर में हुए लैबोर्गिनी दुर्घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कार को एक 12वीं कक्षा का छात्र चला रहा था, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसा कानपुर लखनऊ हाईवे पर बंथरा कस्बा क्षेत्र में स्थित हुनमान मंदिर के पास हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी छात्र की पहचान अवध कॉलेजिएट स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र गौरव सिंह के रूप में हुई है। वहीं जान गवाने वाले बच्चे की पहचान छह वर्षीय दीक्षांत पटले के रूप में हुई है।
पढ़ें :- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को तीन अलग-अलग मामलों में मिली जमानत, अब जल्द जेल से आएंगे बाहर
#लखनऊ| पार्टी करके अपनी गर्लफ्रेंड संग लौट रहे गौरव सिंह ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया. 6 साल के दीक्षांत पटेल की मौत हुई है.
21 साल का गौरव सिंह अवध कॉलेजिएट स्कूल का छात्र है. pic.twitter.com/XBe1PGaZr8
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 13, 2026
पढ़ें :- Video-मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर बाराबंकी में हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी
बता दे कि एक प्राईवेट स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र अपने महिला सहपाठी के साथ गुरुवार को स्कूल के फेयरवेल फंक्शन में शामिल होने के लिए कार से गया था। वहां से छात्र महिला सहपाठी के साथ कार से वापस लौट रहा था। इस दौरान शाम छह बजे के आस-पास छात्र ने तेर रफ्तार से कार चलाते हुए पहले एक ऑटो में टक्कर मारते हुए पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद छात्र महिला सहपाठी के साथ कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। वहीं हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों और महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर गुरुवार देर रात कक्षा 12वीं के छात्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस कार के दस्तावेजों को खंगाल रही है। पुलिस नशे की वजह से भी हादसा होने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।