1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ICAI CA Results Announced : सीए फाउंडेशन और इंटर के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं अपना रिजल्ट

ICAI CA Results Announced : सीए फाउंडेशन और इंटर के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं अपना रिजल्ट

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन (CA Foundation) जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन (CA Foundation) जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।

“CA Foundation / CA Inter Result January 2026” लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...