FSSAI Recruitment: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ग्रुप A और B पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति
वैकेंसी डिटेल्स
- डायरेक्टर: 2 पद
- ज्वाइंट डायरेक्टर: 3 पद
- सीनियर मैनेजर: 2 पद
- मैनेजर: 4 पद
- असिस्टेंट डायरेक्टर: 1 पद
- प्रशासनिक अधिकारी: 10 पद
- सीनियर प्राइवेट सचिव: 4 पद
- असिस्टेंट मैनेजर: 1 पद
- असिस्टेंट: 6 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
डायरेक्टर के लिए उम्मीदवार केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में समान या समकक्ष पद पर कार्यरत हो।
कम से कम 5 वर्ष का अनुभव
लॉ, एमबीए या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री
संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की डिग्री
पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी
एज लिमिट
अधिकतम 56 वर्ष
सैलरी
पद के अनुसार 1,23,100 – 2,15,900 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है।
आवेदन भेजने का पता :
- सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय
- 312, तृतीय तल, एफडीए भवन, कोटला रोड नई दिल्ली