Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन, CM केजरीवाल ने जताया दुख

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन, CM केजरीवाल ने जताया दुख

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक बने थे। पूर्व विधायक के निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

बता दें कि, अगस्त 2020 में आप ​से जनरैल सिंह को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। जरनैल सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए थे। पंजाब में चुनाव लड़ रही आप ने उनको चेहरा बनाकर वहां भेजा और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

 

Advertisement