Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का बनाया गया सीईओ

UP के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का बनाया गया सीईओ

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को राज्य के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति उन्हें राज्य के विकास योजनाओं को गति देने और नीतिगत सुधारों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एसटीसी को राज्य की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। नियुक्ति अगले 3 साल के लिए की गई है। राज्य योजना विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि, मनोज कुमार सिंह रिटायर आईएएस अधिकारी हैं और वो 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर से हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में इनकी गिनती होती है। उन्होंने गौतम बुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अलीगढ़ और ललितपुर जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दी है।

पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’
Advertisement