Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को किया गया गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने छापेमारी के बाद की कार्रवाई

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को किया गया गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने छापेमारी के बाद की कार्रवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

पंजाब। पंजाब में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके ग्रीन एवेन्यू वाले घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम आस सुबह ही छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। घंटों चली कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के घर की तलाशी ली जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। मजीठिया ने घर से निकलने से पहले अपने दोनों बच्चों को दुलारा।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

बता दें कि, मजीठिया लंबे समय से पंजाब सरकार पर नशे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव से दो दिन पूर्व भी उन्होंने पंजाब के मंत्री डॉ. रखजोत सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में डॉ. खजोत एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। मजीठिया ने इसे सेल्फी कांड का नाम देते हुए आम आदमी पार्टी और उसके मंत्री पर बड़े सवाल उठाये थे। उन्होंने मंत्री को पार्टी से निकालने की मांग की थी।

केजरीवाल बोले-नशा तस्करों को नहीं बख्शेंगे
मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब को नशे में धकेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के समय मंत्री की गाड़ी में तस्करी होती थी। पूर्व मंत्री अपने घरों में अंतरराष्ट्रीय तस्करों को रखते थे। अब दोषी कितना भी ताकतवर हो, बख्शेंगे नहीं।

 

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती
Advertisement